IMG 20260204 WA0031IMG 20260204 WA0031

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

4 फरवरी 2026/ ​राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ आयुक्त किरण कौशल के मार्गदर्शन एवं डी. के. सारस्वत उपसंचालक, श्रीमती मंजू लता साहू सह संचालक व एपीसी राजेश सोनकर के मार्गदर्शन और बसंत कुमार वर्मा(एपीसी) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 100 चयनित शिक्षक 28 से 30 जनवरी तक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे में आयोजित कार्यशाला में सहभागी बने। ​महासमुंद जिले से चयनित शिक्षकों मधु कुमार साहू शा.पू.मा.शाला देवरी वि.खंड- बागबाहरा, उत्तरा कुमार चौधरी वि.खंड- बसना, श्रीमती खेमलता प्रधान पिथौरा व श्रीमती लक्ष्मी नायक सरायपाली वि.खंड ने कार्यशाला में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अभियान के अंतर्गत साइंस सेंटर का अवलोकन, कल्पक घर के सरल प्रयोग, तारामंडल की सैर , खगोलीय पिंडों का दर्शन व ज्ञान एवं अनुसंधान केंद्रों के अवलोकन के साथ साथ वैज्ञानिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद शिक्षकों के लिए प्रभावशील व रोमांचक रहा। ​नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समावेश, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का बेहतर प्रयोग, बच्चों में वैज्ञानिक अवधारणा का विकास के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण व कम लागत में शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) निर्माण के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ शिक्षा में नवाचार एवं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रवृत्ति का विकास करने हेतु विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों हेतु आयोजित की गई जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)