20260205 18361120260205 183611

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

5 फरवरी 2025/ महासमुंद/ छत्तीसगढ राज्य विद्युत मंडल के गठन का 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ राज्य विद्युत रजत जयंती महोत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है, इसी कम में संभागीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन आज बिजली ऑफिस परिसर, बी.टी.आई. रोड महासमुन्द में भी किया गया। उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. राज्य बाल कल्याण परिसर के प्रांतीय सचिव धर्मेन्द्र महोबिया, भाजपा जिला मोर्चा के अध्यक्ष अमन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, पार्षद राहुल आवड़े, विजय साव, भाजपा नेता पंकज चन्द्राकर, पंडित जवाहर त्रिवेदी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वाय. के. मनहर एवं कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में उपस्थित अतिथियो का पुष्प गुच्छ व गुलाल चंदन से स्वागत अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान पी.एम. सूर्यघर योजना के लाभार्थी, बी.पी.एल. कनेक्शनधारी उपभोक्ता, महिला उपभोक्ता, कृषि पंप उपभोक्ता, घरेलू एवं गैरघरेलू उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान टेलीविजन के माध्यम से विद्युत विकास का सफरनामा विडियों दिखाया गया। इस दौरान रजत जयंती महोत्सव के आयोजन को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने सभी को छत्तीसगढ राज्य रजत जयंती महोत्सव की बधाई प्रेषित करते हुये कहा कि विभाग की अथक परिश्रम, प्रयास, मेहनत का परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश मे 24 घण्टा विद्युत विभाग के विभिन्न सेवाओ से लोग लाभान्वित हो रहे है। यह एक ऐसा विभाग है जो सरकार के कार्य दिन रात करने में लगे रहते है, क्योकि इन्हे प्रदेश के उपभोक्ताओं की प्रकाशमय जीवन की चिन्ता रहती है। कार्यक्रम का सफल संचालन में, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता पी.आर.वर्मा, एवं सहायक अभियंता समीर नियोगी, सहायक अभियंता श्रीमति मुक्तेश्वरी साहू, सहायक अभियंता श्रीमति प्रियंका साहू, अनुभाग अधिकारी के.एल. निर्मलकर, पी.के. श्रीवास्तव, सी.के. साहू, विकास गिरी गोस्वामी, अनुभाग अधिकारी डी.आर. अम्बिलकर, डी.आर. चन्द्राकर तथा बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन, छत्तीसगढ राज्य विद्युत मंडल द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं व कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आभार व्यक्त विद्युत विभाग के अनुभाग अधिकारी राजेश देवागंन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)