20260205 17401320260205 174013

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

5 फरवरी 2026/महासमुंद/ गांजा तस्करी करने , कार्यरत पुलिसकर्मी को अपने वाहन से कुचलने का प्रयास करने एवं पुलिस वाहन को ठोकर मारने के कारण वाहन में आग लग जाने व वाहन क्षतिग्रस्त मामले में महासमुंद पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुवे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है । दोनो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है । जिसमें राकेश चौकसे उम्र 32 वर्ष परिवहनकर्ता एवं मोनू राय उम्र 34 वर्ष फारवर्ड लिंक एवं वाहन स्वामी है । ये आरोपी एक वर्ष में 6 बार में 350 किलो गांजा तस्करी कर चुके है । दरअसल 22-23 जनवरी को सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी एक मारुति की ईको कार क्रमांक MP 05 ZE 8685 में गांजा जाने वाला है । पुलिस सूचना के आधार ईको कार को रोकने का प्रयास की । ईको कार चालक वाहन रोकने के बजाय तेज गति से पुलिस स्टाफ को कुचलने का प्रयास किया । पुलिस ने जब पीछा किया तो ईको कार चालक ने पुलिस के वाहन को तीन बार ठोकर मारी ,जिससे पुलिस का वाहन पूरी तरह जल गयी । उसके बाद आरोपी ईको कार वही छोड़कर फरार हो गये । पुलिस को कार से 19 लाख 84 हजार का 39.680 किलो गांजा मिला ,जो उड़ीसा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे । मामले में पुलिस ने 14 दिन की जांच के बाद दो आरोपियो को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लाई है । इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियो पर बी एन एस की धारा 324(5) , 132 , 109 एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है । गौरतलब है कि इसी मामले में पुलिस कि अभी – अभी एक सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने मामले के मुख्य गांजा विक्रेता बालाकृष्ण को भी बलांगीर से गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)