




6 फरवरी 2026/महासमुंद की कोतवाली पुलिस ने ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में छापामार कार्यवाही करते हुवे 247 लीटर अवैध महुआ शराब , 600 किग्रा महुआ लाहन , अवैध महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर , चूल्हा , बर्तन व अन्य सामग्री के साथ 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है । दरअसल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम बनसिवनी में अवैध महुआ शराब धडल्ले से बनाई जा रही है । सूचना पर पुलिस ने दलबल के साथ छापामार कार्यवाही करते हुवे 84 हजार 400 का महुआ शराब एवं महुआ शराब बनाने प्रयुक्त अन्य सामान जब्त करने के साथ 60 हजार रुपये का 600 किलो लहान पाश नष्ट किया है । पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया है । जिनकी उम्र 25 से लेकर 49 वर्ष है और सभी ग्राम बनसिवनी के रहने वाले है ।

