IMG 20260209 WA0005IMG 20260209 WA0005

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

9 फरवरी 2026/महासमुंद की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने जिले के तीन अलग – अलग ( सिंघोडा , कोमाखान एवं बागबाहरा) थानाक्षेत्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। एस पी ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिले के अलग- अलग थानाक्षेत्र क्षेत्रों से 66 लाख 26 हजार रुपये के 132.5 किलो गांजा के साथ 01 महिला सहित 11 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है । ये आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर , मुरैना एवं महाराष्ट्र जा रहे थे । जिन्हे सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार आरोपियो मे से 05 मध्यप्रदेश , 04 महाराष्ट्र एवं 02 उड़ीसा के रहने वाले है साथ ही पुलिस ने इन आरोपियो से गांजा के अलावा 55 लाख के 06 कार को भी जब्त किया है । पुलिस ने सिंघोडा थानाक्षेत्र में दो कार से 52.500 किलो गांजा के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है । थाना कोमाखान क्षेत्र से पुलिस ने एक बोलेरो से 40 किलो गांजा के साथ 06 आरोपियो को गिरफ्तार किया है । जिसमें एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुवे परिवहनकर्ता , फारवर्ड लिंक , पायलेट वाहन , फालो वाहन एवं गांजा मंगाने वाले को गिरफ्तार किया है । इसी प्रकार बागबाहरा थानाक्षेत्र में एक कार से 40 किलो गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है । जिसमें एक महिला शामिल है । पुलिस इन सभी आरोपियो पर धारा 20(b) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है । एस पी ने बताया कि इस पूरे मामले मे रायपुर , राजनांदगांव एवं भंडारा जिले के पुलिस का भी सहयोग लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)