




रायपुर | 24 मार्च 2026 /छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।राज्य प्रशासन द्वारा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

