




27 मार्च 2026/ महासमुंद/ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 225 किलो गांजा के साथ 06 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान सिंघोडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की और तस्करों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक OD 15 V 4676 में 09 बोरियों में कुल 213 पैकेट गांजा लेकर परिवहन कर रहे थे। इस पिकअप वाहन में दो आरोपी सवार थे, जबकि पायलटिंग वाहन क्रमांक UP 96 Q 3658 में चार अन्य आरोपी मौजूद थे।
गिरफ्तार आरोपियों में 02 आरोपी मध्यप्रदेश तथा 04 आरोपी उत्तरप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों की उम्र 23 वर्ष से 48 वर्ष के बीच है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो वाहन और 225 किलो गांजा जब्त किया है तथा सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

