11 अगस्त 2024/ महासमुंद/ छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने शिक्षा विभाग में सहायक वर्ग 2 के पद पर पदस्थ दिलीप तिवारी को महासमुंद जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। शुक्रवार को महासमुंद मुख्यालय स्थित कर्मचारी भवन में प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महामंत्री तिलक यादव, प्रांतीय सलाहकार रूपेश तिवारी, रायपुर जिलाध्यक्ष फारूख कादरी, गरियाबंद जिलाध्यक्ष एम आर खान, गरियाबंद सचिव संजय द्विवेदी, महासमुंद जिले के कार्यवाहक अध्यक्ष रेखराज शर्मा, जिला सचिव लोकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभांग स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और अन्य विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान महासमुंद में पूर्व जिलाध्यक्ष गोस्वामी के सेवानिवृत्त होने के बाद से पद का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यभार सम्भाल रहे रेखराज शर्मा के स्थान पर दिलीप तिवारी को नया जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर तिवारी ने कहा उनका उद्देश्य जिले में संगठन का विस्तार और संगठन के माध्यम से कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों के लिए हर संभव प्रयास करना और उसे पूरा कराना रहेगा। उनके जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर जिला सचिव लोकेश पटेल, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष भोजराम पटेल, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष भीम चंद्राकर, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष छबीराम पटेल, पंकज साहू, सुनील देवदास, प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रणय खरे, गजेंद्र नेताम, भेखलाल चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर एवं मिलाप यादव प्रांताध्याक्छ छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी संघ, एवं साथ उपस्थित संघ के अन्य सदस्यों ने हर्ष जताया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)