20250517 11074320250517 110743

IMG 20250131 WA0001

1000289001

17 मई 2025/ महासमुंद में “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया। तिरंगे के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों से हुई, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक मार्च किया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। आयोजन के अंत में जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिदूंर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुऐ देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है। इस अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासो का समर्थन करने एंव‌ एकजुटता दिखाने के लिए नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । यात्रा नगर पालिका से नेहरू चौक , अंबेडकर चौक गांधी चौक होते हुऐ हाई स्कूल मैदान में पहुंची।इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में रैली यात्रा निकाली गयी।

20250517 110827

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)