17 अगस्त 2025/ महासमुंद/ जिला जेल महासमुन्द में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थली जेल को माना गया है। इस भाव के साथ जिला जेल महासमुंद में श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के साथ समस्त बंदियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मटका फोड प्रतियोगिता , गायन प्रतियोगिता , समूह गायन, सांस्कृतिक नृत्य , राउत नाचा, सुदामा नाट्य प्रहसन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अधिकांश बंदियों ने अपनी सहभागिता के माध्यम से समस्त जेल के माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी।
जिला जेल महासमुन्द में परिरूद्ध बंदियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ByAshutosh & Hakim
Aug 17, 2025