



29 दिसंबर 2025/ गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों—साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह—की अमर शहादत की स्मृति में स्वान यूथ क्लब, महासमुंद द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 2025 को गौ रक्षा अभियान का अत्यंत भव्य, संगठित एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया।
इस अभियान की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में नमन एवं अरदास के साथ हुई, जिसके पश्चात लोहिया चौक से महासमुंद के समस्त प्रमुख क्षेत्रों में बड़े-बड़े समूह बनाकर गौ रक्षा अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रही गायों को सुरक्षा बेल्ट पहनाई गई, जिससे रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं से उनकी रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह अभियान पूरे महासमुंद में एक साथ, योजनाबद्ध एवं अनुशासित रूप से संचालित किया गया, जिसमें युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह और समाज के प्रति संवेदनशीलता देखने को मिली।
कार्यक्रम का सफल समापन मचेवा ग्राम में सामूहिक एकत्रीकरण एवं सेवा संकल्प के साथ हुआ।
🚀 महासमुंद में गठित प्रमुख सेवा समूह एवं उनके मार्ग
1️⃣ ग्रंथ चोपड़ा ग्रुप
सदस्य: लक्ष्य यादव, भविष्य चंद्राकर, लकी शिवहरे, गुपेंद्र साहू
📍 मार्ग: रायपुर रोड → बेलसोंडा
2️⃣ साहिल शर्मा ग्रुप
सदस्य: डेविड निषाद, गुलशन चंद्राकर, शिवम दुबे, आनंद साहू
📍 मार्ग: बी.टी.आई रोड → मचेवा
3️⃣ हिमांशु साहू समूह
सदस्य: गुलशन चंद्राकर, साहूमान साहू, नागेन्द्र सिन्हा एवं मछुआरा समाज के सदस्य
📍 मार्ग: ओवरब्रिज → तुमगांव मार्ग
4️⃣ सोहन साहू ग्रुप
सदस्य: धनराज साहू, वैभव साहू, पुष्पेन्द्र साहू, लावण्या दीवान
📍 मार्ग: बरौंदा चौक → राजिम रोड
👨💼 स्वान यूथ क्लब – पदाधिकारीगण
अध्यक्ष: निलेश तिवारी
उपाध्यक्ष: अनुशील अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: हिमांशु साहू
सचिव एवं मीडिया प्रभारी: ग्रंथ चोपड़ा
सह-सचिव: साहिल शर्मा
💫 “हम सबकी सेवा – समाज की शक्ति” 💫
इस गौ रक्षा अभियान के माध्यम से सेवा, करुणा, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पूरे महासमुंद में गूंज उठा।
स्वान यूथ क्लब का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

