




12 फरवरी 2026/ महासमुंद/स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में 11 फरवरी को प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल (D.Litt.) की अध्यक्षता में “माय भारत केंद्र, महासमुंद” द्वारा “बजट क्वेस्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “बजट क्वेस्ट” के माध्यम से विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट की मुख्य विशेषताओं, आर्थिक नीतियों तथा देश के विकास में बजट की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्थिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समसामयिक विषयों से अवगत कराना था। प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बजट की महत्वपूर्ण बातों को समझने तथा देश के आर्थिक विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

