IMG 20260330 WA0004IMG 20260330 WA0004

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

30 मार्च 2026/ महासमुंद / महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आर.के. तिवारी के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाईट महासमुंद से व्याख्याता किरण कन्नौजे उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसे सुभाष पांडेय एवं संदीप शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात प्राचार्य आर.के. तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा के महत्व एवं उसके परिणामों की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि किरण कन्नौजे ने विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती रेखा तिवारी ने अपनी स्वयं रचित कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं श्रीमती अनीता ग्वाल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता नंदकुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वाणिज्य व्याख्याता गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यालय में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सेल्फी जोन भी तैयार किया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। आमंत्रण पत्र का डिजाइन कुमारी दीप माला बर्मन द्वारा किया गया।

कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी

कक्षा 11वीं (विज्ञान संकाय)
प्रथम – राधिका यादव (96.8%)
द्वितीय – अन्तरा चंद्राकर (91.2%)
तृतीय – राखी यादव (87.4%)

कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय)
प्रथम – खुशी पाण्डेय (86.6%)
द्वितीय – अंकिता कन्नोजे (83.6%)
तृतीय – समीर देवदास (87.4%)

कक्षा 9वीं
प्रथम – साक्षी महोबिया (96.33%)
द्वितीय – डॉली सिंहा (95.83%)
तृतीय – हितेश यादव (95.5%)

कक्षा 7वीं
प्रथम – आलिया सेवई (95.86%)
द्वितीय – एनिमा अग्रवाल (94.29%)
तृतीय – ओजल साहू (92.43%)

कक्षा 6वीं
प्रथम – आदर्श भाई (99.14%)
द्वितीय – पूर्वी साहू (97.79%)
तृतीय – गरिमा चमन साहू (92.4%)

कक्षा 4वीं
प्रथम – संस्कार नारंग (99.3%)
द्वितीय – तेज कुमार साहू (98.9%)
तृतीय – सोनम साहू (98.6%)

कक्षा 3वीं
प्रथम – गीतांजलि साहू (99.5%)
द्वितीय – आलिया साहू एवं महक साहू (99.4%)
तृतीय – वंशिका गायकवाड (99.3%)

कक्षा 2वीं
प्रथम – नेमेश साहू (99%)
द्वितीय – लक्ष्य दीवान एवं कुमकुम साहू (98%)
तृतीय – पूर्वी चंद्राकर (97.8%)

कक्षा केजी-2
प्रथम – अनन्या ध्रुव, लिपिका साहू, पूर्वी धीवर (99.7%)
द्वितीय – मोक्षिता चंद्राकर, त्रिशिका दीवान (99%)
तृतीय – तिक्षिका यादव, दुष्यंत साहू (98.7%)

कक्षा केजी-1
प्रथम – दिव्यांश कुमार साहू (99.4%)
द्वितीय – तोशिका देवांगन (98.8%)
तृतीय – समृद्धि सिंहा (98.5%)

कक्षा नर्सरी
प्रथम – आर्या यादव (100%)
द्वितीय – अवांशी यादव (99.6%)
तृतीय – अदिति भोई (99.2%)

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)