20260402 19112720260402 191127

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

2 मार्च 2026/महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया, जब भाजपा के खिलाफ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेसी नेता आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई।जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति को लेकर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव ने पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन से सवाल किया। दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गया और फिर मारपीट में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन इसके बाद एक पक्ष द्वारा कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए विजय साव को थाना ले गई।घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय का नजारा बदला हुआ दिखा। जगह-जगह टूटी कुर्सियां बिखरी पड़ी थीं और फर्श पर कांच के टुकड़े नजर आए।

पूर्व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ने आरोप लगाया कि प्रेसवार्ता के बाद वे जिला अध्यक्ष के चेंबर में बैठे थे, तभी विजय साव ने उनके और कांग्रेस संगठन को लेकर आपत्ति जताई। विरोध करने पर विजय साव ने आक्रोशित होकर मारपीट और तोड़फोड़ की। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में करने की बात कही है।

वहीं विजय साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते झड़प हुई, लेकिन उन्होंने तोड़फोड़ करने से इनकार किया है।

इस पूरे मामले पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि यह घटना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। मामले की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी और पार्टी के नियमों के अनुसार दोषी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यालय में हुई यह घटना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)