20260403 16245020260403 162450

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

03 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली प्रवास के दौरान विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राज्यपाल ने जल संरक्षण के कार्यों को और गति देने पर जोर देते हुए किसानों को डबरी निर्माण के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने और इसमें जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही। कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और चावल के वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान राज्यपाल ने रेस्ट हाउस परिसर में पीपल का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं रेडक्रॉस और एनसीसी के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)