IMG 20260218 WA0008IMG 20260218 WA0008

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

18 फरवरी 2026/ महासमुंद/स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा महासमुंद में आयोजित वार्षिकोत्सव उत्साह, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बन गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की रचनात्मकता , आत्मविश्वास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य अमि रूफस के प्रेरणादायी संबोधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्वागत गीत “सुस्वागतम” के माध्यम से अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

बहुभाषी प्रस्तुतियों ने जीता दिल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी, हिंदी एवं अंग्रेजी सहित बंगाली, राजस्थानी, संबलपुरी एवं दक्षिण भारतीय गीतों पर आधारित एकल, युगल और समूह नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। विशेष रूप से कर्मा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। अंग्रेजी भाषण एवं गायन प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को उजागर किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए—
कक्षा 10वीं:
रूपाली सिन्हा – 97%
अनामिका साहू – 92%
कक्षा 12वीं:
गणित – माही सोनकर (89%)
विज्ञान – कुमकुम साहू (92%)
वाणिज्य – चित्रभान पटेल (88.40%)
कक्षा 9वीं:
चंचल साहू – 95%
दिशा देवांगन – 91%
मुस्कान पटेल – 83%
कक्षा 11वीं:
गणित – सृष्टि साहू (94%)
विज्ञान – प्रेरणा साहू (94%)
वाणिज्य – मोक्षदा सागर (88%)
100% उपस्थिति:
जागृति साहू, कुलेश्वरी साहू, चंचल साहू, वत्सला गिरी गोस्वामी, प्रियंका कंसारी, ओजस्वी कन्नौजे
स्टूडेंट ऑफ द ईयर: चाहत चंद्राकर, ओजस्वी कन्नौजे बेस्ट एनसीसी कैडेट: वीर कोसरे, आयशा बेगम सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी नेहा दुबे एवं उनकी टीम को विगत तीन वर्षों से जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में योगेश्वर राजू सिन्हा (विधायक, महासमुंद), निखिल कांत साहू (नगर पालिका अध्यक्ष), येतराम साहू (जिला अध्यक्ष भाजपा/भारत स्काउट गाइड), देवीचंद्र राठी (उपाध्यक्ष नगर पालिका), पीतांबर ध्रुव (सरपंच, ग्राम पंचायत परसदा), मीना वर्मा (भाजपा महामंत्री), गोपाल वर्मा (सांसद प्रतिनिधि), विजय कुमार लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की निर्भीक एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रत्येक वर्ष आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे विद्यार्थियों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिल सके। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता के.आर. सागर, ओ.पी. देवांगन, गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, हरीश पाण्डेय, कृति थवाईत, रूपा पाण्डेय, मदनलाल कौशिक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)