




5 अप्रैल 2026/ महासमुंद/ शनिवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा के पास तीन दर्जन से अधिक पेड़ गिरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। तेज हवा और तूफान के चलते अचानक कई पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन की टीम लगातार मार्ग को सुचारू करने में जुटी रही।फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कर दिया गया। आंधी- तूफान से शहर के कई इलाको की विद्युत बाधित रही। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

