



4 जनवरी 2026/ महासमुंद/ राष्ट्र समर्पित संगठन सम्राट अशोक क्लब भारत के राज्य इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर एव सिरपुर की पहचान भगवान बुद्ध , सम्राट अशोक महान व सावित्रीबाई फुले के तेल चित्रों पर पंचशील दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि धम्म गुरु खेम्पो कर्मा गेण्डेयूम प्रमुख आचार्य बौद्ध शिक्षा सारनाथ उत्तर प्रदेश के एवं क्लब के राष्ट्रीय महासचिव माननीय जीवन दीप सिंह एवं डीआईजी डा संतोष कुमार सिंह छत्तीसगढ़ शासन एवं डॉ राजकुमार पटेल, एस एन मौर्य, टिकेश्वरी पटेल , प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सिंह एव राम उग्रह मौर्य राधेश्याम वक्ताओं ने भारत के वैभवशाली इतिहास एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जिनकी 3 जनवरी जन्म जयंती थी उनके द्वारा सामाजिक उत्थान जो विशेष कर महिलाओं के लिए शिक्षा एवं जागरूकता के बारे मे विद्वानों इतिहासकारों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा विचार प्रस्तुत किए गए साथ-साथ छोटे बच्चों द्वारा भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और हर्ष का अनुभव किया। राष्ट्रीय महासचिव जीवन दीप सिंह ने बताया कि सम्राट अशोक क्लब भारत सम्राट अशोक महान के लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है ।प्रदेश के विभिन्न जिलों सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा, बलोदा बाजार, भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग- भिलाई, राजनांदगांव ,अंबिकापुर, मरवाहि इत्यादि से आए हुए क्लब के पदाधिकारी एवं राष्ट्र समर्पित जिला नेतृत्व कर्त्ताओ ने भाग लिया।

