




20 फरवरी 2026/ महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर परिसर में 20 फरवरी 2026 को स्वान यूथ क्लब द्वारा ‘माय भारत’ के तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आनंद बोरकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता संजीव पांडा, देव संस्कृति के प्राचार्य प्रकाश गिरी गोस्वामी तथा महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आनंद बोरकर ने विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय के महत्व, समानता, अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए न्याय के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं प्रकाश गिरी गोस्वामी ने सामाजिक समरसता एवं जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार साहू ने किया। पूजन की विधिवत व्यवस्था सुभाष पांडे एवं संदीप शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष निर्णय प्रदान किया।
विजेता प्रतिभागी
निबंध लेखन:
प्रथम – भावना साहू
द्वितीय – रेवती रमण साहू
तृतीय – सेजल पांडा
पोस्टर मेकिंग:
प्रथम – राधिका यादव
द्वितीय – भावना टोनंड्रे
तृतीय – निखिल कुमार ध्रुव
रंगोली:
प्रथम – यशु साहू, पल्लवी यादव, नेहा निषाद
द्वितीय – माही ध्रुव, खुशी नागेश्वर, यामिनी पटेल
तृतीय – मीत यादव, आयुष साहू, कामेश सिंह
अंत में प्राचार्यगण ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

