




25 फरवरी2026/ महासमुंद/ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी) पंकज चंद्राकर ने कहा है कि प्रस्तुत बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह बजट किसान, महिला, युवा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए “उन्नत कृषक ऋण मुक्त योजना” जैसी पहल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती देगी। वहीं युवाओं के लिए नए उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए युवा छात्राओं के लिए “रानी दुर्गावती योजना” के तहत 1.5 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है, जो उनकी शिक्षा और भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।पंकज चंद्राकर ने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी ।

