IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 7 जुलाई 2024/महासमुंद / स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) बेंगलुरु में महासमुंद जिले के राष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय करमापटपर बागबाहरा खुर्द के राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी सुकदेव केंवट एवं निखिल यादव बागबाहरा का चयन साई बेंगलुरु में हुआ हैं। जिसका राष्ट्रीय चयन ट्रायल साईं द्वारा 4 से 5 मई 2024 को एथलेटिक्स ग्राउंड बेंगलूरु में आयोजित किया गया था, जिसमें महासमुंद जिले से 04 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। साईं बेंगलुरु में शुकदेव व निखिल यादव का चयन हुआ हैं। चयन पश्चात् खिलाड़ियों को आवासीय सुविधाएं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण दी जा रही हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुखदेव केंवट ने जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप जनवरी 2023 गुजरात में टी इलेवन कैटेगरी में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं और निखिल यादव ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुजरात में ही टी 12 कैटेगरी में क्वालीफाई करते हुए 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी की है। जिले के बागबाहरा कला खेल मैदान से अभ्यास कर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर साल शामिल होकर जिला, प्रदेश व देश का नाम रौशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विगत 8 वर्षों से कई पदक जीतने में सफल रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों में ईश्वरी निषाद, लक्की यादव, श्रीति प्रधान, सुकदेव केंवट ने निरंजन साहू के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा निखारने में कामयाब रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण बेंगलुरु में चयन होने पर कलेक्टर प्रभात मलिक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक संचालक शिक्षा सतीश नायर ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)