IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

आशुतोष तिवारी, हकीमुद्दीन नासिर / 24 फरवरी 2024 / तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज आज 24 फरवरी को शाम 06ः00 बजे होगा एवं समापन 26 फरवरी को होगा।
सिरपुर में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। सिरपुर महोत्सव मे पहली बार स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। गंगा आरती शाम 06ः30 बजे से 07ः00 बजे की जायेगी । तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव मे इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, बाल कलाकार आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र ।

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 03ः30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10ः00 बजे तक आयोजित होगा।

प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर सुनील सोनी और भूपेंद्र साहू बांधेंगे समां

शनिवार 24 फरवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 03ः30 से 04.00 बजे तक जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य, शाम 04ः00 बजे से 06ः00 बजे तक लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। शाम 06ः00 बजे से 06ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन होगा। शुभारम्भ समारोह के पश्चात शाम 06ः30 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात् रात्रि 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक छॉलीवुड गायक सुनील सोनी नाइट लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)