IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

14 जुलाई 2024 /महासमुंद / तीरंदाजी खेल में जिले के बाल आश्रम बिहाझर में नियमित अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। एक बार फिर महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 2 तीरदांजी खिलाड़ियों का चयन खेल अकादमी रायपुर के आवासीय योजना सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु किया गया है। जिसमें जिले के बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में अभ्यासरत खिलाड़ी गणेशू , कोशो राम साहू का चयन हुआ हैं और खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग के 3 खिलाड़ियों का बेहतर खेल कौशल परीक्षण के बाद चयन हुआ हैं। जिसमें देविका साहू , लक्ष्मी साहू , दिलेश्वर साहू का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाड़ी खेल एवम युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं। राज्य चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम के चयनित तीरंदाजी खिलाड़ियों को अंजोर फाऊंडेशन की तरफ से स्पोर्ट्स टी शर्ट प्रदान किया जायेगा। जिले की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश मुरारका, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, पुणेंद्र चंद्राकर, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, आरुषि अग्रवाल, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ. सुनील भोई, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य व समस्त स्टॉफ, आर. के. साहू, हिरेंद्र देवांगन, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर आलोक द्विवेदी, बाल आश्रम बिहाझर के अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरीत राम साहू, संजय पटेल व समस्त खिलाड़ी, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी, एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र टंडन व स्टॉफ, अंजोर फाउंडेशन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं व माता पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)