IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

10 नवंबर 2024 / महासमुंद/ एच पी कंपनी के घरेलू गैस सिलेण्डर से भरी ट्रक क्रंमाक MP 04GB1101 अनियंत्रित होकर एन एच 53 पर दर्री पडाव के पास पलट गयी है । हादसे मे ट्रक चालक को चोटे आई है ।‌ पटेवा थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि ट्रक मंदिर हसौंद से सम्बलपुर जा रही थी ,तभी एन एच 53 पर दर्री पडाव के पास ये हादसा हो गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा । गैस सिलेण्डर भरा हुआ है और कोई बड़ा हादसा न हो जाये इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर ब्रिगेड को मौके पर खड़ा कर दिया है और एच पी कंपनी को इसकी सूचना दे दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)