28 जुलाई 2024/ महासमुंद/ शहर की महिलाएं टाउनहॉल में एकत्र हुई और गीत-संगीत के साथ खेल-कूद और जमकर मौज-मस्ती की। अवसर था शहर की कामकाजी महिलाओं के लिए “फुर्सत के पल” कार्यक्रम का। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व और सावन उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित “फुर्सत के पल” का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरु हुआ। जहां शहर की हर वर्ग की महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम का लुप्त उठाया। आयोजन समिति ने महिलाओं के लिए एकल नृत्य स्पर्धा, समूह नृत्य के साथ पिन गिनों, चूड़ी गिनों, लूडो गेम और टायर से अंदर-बाहर स्पर्धाओं का आयोजन किया । जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बहाने महिलाओं ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। आयोजन समिति की प्रमुख महिलाओं ने बताया की हर बार वे सावन माह में “सावन उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस बार उन्होंने कार्यक्रम को सावन की जगह “फुर्सत के पल” कार्यक्रम का नाम दिया और उसके हिसाब से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। जिसमें महिलाओं का भरपूर सहयोग मिला और सभी ने इसका लुप्त उठाया।

नपाध्यक्ष राशि ने महिलाओं को श्रृंगार सामग्री के साथ दिया पौधा

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री , एक हैंड बैग और सभी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को एक-एक पौधा वितरित किया। इसके लिए सभी महिलाओं ने उनका आभार जताया और पर्यावरण सरंक्षण के लिए उनके द्वारा पौधे वितरित करने के लिए उनकी प्रसंशा की। श्रीमती राशि महिलांग ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा जिस तरह हम महिलाएं अपने बच्चों के जन्म से लेकर उनके बड़े होने तक उनका देखभाल करती है, उसी तरह आप सभी इन पौधों को रोप कर बच्चों की तरह इसकी देखभाल कर उसको पेड़ बनाएं और पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में अपना योगदान दे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)