IMG 20261009 WA0001IMG 20261009 WA0001

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच/महासमुंद/ 9 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास नाकेबंदी कर 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन सहित कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर की गई नाकेबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने और तस्करी के स्रोत से लेकर गंतव्य तक की कड़ियों की जांच करने के निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आयशर माजदा प्रो 3015 वाहन क्रमांक MH 18 BG 7546 में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की।कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की।

कैरेट के नीचे बोरियों में छिपाया था 560 किलो गांजा

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान अजय रविन्द्र पवार (30 वर्ष), निवासी सोनबरक्षी, थाना एरंडोल, जिला जलगांव, महाराष्ट्र और स्वराज महाजन (25 वर्ष), निवासी कसोदा आडगांव, थाना कासोदा, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के रूप में बताई।पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दिए। सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन के डाले में कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की जानकारी सामने आई।इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 16 बोरियों में गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 35 किलोग्राम गांजा रखा गया था। इस तरह कुल 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है।

गांजा, वाहन और मोबाइल सहित 2.95 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा प्रो 3015 वाहन, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है, और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 8 हजार रुपये है, जब्त किए हैं।इस कार्रवाई में जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये बताया गया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के तहत तस्करी के स्रोत, परिवहन के रास्ते और गंतव्य से संबंधित जानकारियों की पड़ताल की जा रही है।महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)